नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज
सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- पिपराही। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एफआईआर करायी गयी है।कथित अपहृता के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री का एक दूसरे जिला के युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया है। लड़की के पिता ने कहा है कि वह बाजार गया था। इसी बीच युवक लङकी को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया। इस मामला में पूर्वी चंपारण जिला के चकिया थानान्तर्गत बांसघाट दामोदर पुर गांव के विशाल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं विशाल का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.