कटिहार, मई 11 -- Talibani Punishment to Loving Couple: बिहार के कटिहार में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को भीड़ ने तालिबानी सजा दी। दोनों को पोल से बांध कर पीटा गया और जबरन शादी करा दी गई। इससे पहले भीड़ में शामिल लोगों ने प्रेमी का सिर ऊपर से मुड़ दिया और प्रेमी के हाथों प्रेमिका की मांग में जबरन सिंदूर भरवाया गया। शादी के बाद दोनों को छोड़ दिया गया लेकिन, पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामला कुरसेला थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां नाबालिग प्रेमी युगल की ग्रामीणों द्वारा जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। दोनों को गंगा नदी के पार गोबराही दियारा मक्के के खेत में आप...