जौनपुर, फरवरी 18 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में पुराने भू विवाद में पड़ोसियों ने युवक और उसके मित्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चाकू से गर्दन पर जख्म लगने के बाद युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त गांव निवासी हरिकेश और रविंद्र में भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम हरिकेश तिवारी का पुत्र 17 वर्षीय श्याम और गांव का ही मित्र 27 वर्षीय ऋषभ यादव घर के बगल में खड़े थे। तभी पहले से ही घात लगाए पड़ोसियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। श्याम के गर्दन, सीने और पेट के अगल बगल गहरी चोट आई है। बीच बचाव कर रहे मित्र ऋषभ को भी कई जगह चाकू से चोट पहुंची है। घटना की सूचना पर पहुंचे श्याम के परिजन दोनों को सीएच सी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने श्याम की हालत गंभीर देख जिल...