पाकुड़, अप्रैल 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी तनबीर शेख को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी तनबीर शेख, कलिकापुर का निवासी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया था। आरोपी पर नाबालिग का अपहरण करने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसे जेल भेज दिया।पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। नियमानुसार, पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है। कमेटी द्वारा आवश्यक काउंसलिंग और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...