बरेली, मई 26 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के टिसुआ गांव का एक व्यक्ति आसपास गांव के बच्चों को लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता है और उनसे पैसे ऐंठ कर बदले में मादक पदार्थों की बिक्री करवाता है। जिसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोरक्षक विकास सिंह ठाकुर, और सत्यम गौड़ ने एक्स पर ट्वीट कर उच्चधिकारियों से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...