बुलंदशहर, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कों द्वारा हाथ में असलाह लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में बुलेट बाइक से पटाखे छोड़कर वीडियो बनाई गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस की जांच में लहराए गए हथियार टॉय गन बताए गए हैं और उन्हें पुलिस ने हिदायत दी है। शुक्रवार को दो वीडियो और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो और फोटो नरसेना थाना क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द के रहने वाले युवकों और नाबालिग बच्चों के हैं। 9 सेकंड के वीडियो में नाबालिक लड़का असलाह हाथ में लेकर प्रदर्शन करता दिख रहा है। वहीं 13 सेकंड के दूसरे वीडियो में एक युवक बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ते हुए आग निकलाते हुए स्टंट करता दिख रहा है। दो अन्य फोटो में एक युवक के साथ पांच नाबा...