समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- समस्तीपुर | हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को विधि विरुद्ध किया है। सभी आरोपियों की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और उसका विरोध बताया गया है। सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची मल्हीपुर वार्ड-9 निवासी शंकर साह के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार का शव कुछ दिन पहले बागमती नदी किनारे बाईपास स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया था। अपराधियों ने युवक का गला रेतकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और खून से सना कपड़ा बरामद किया था। इसके बाद एफएसएल टी...