नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दयालपुर इलाके में शुक्रवार शाम नाबालिगों ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोद डाला। आरोपी युवक को तब तक चाकू मारते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 26 वर्षीय मोहम्मद कैफ को गंभीर हालत में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दयालपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शनिवार सुबह 16 साल के तीनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने केवल 400 रुपये के लिए युवक की हत्या की है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद कैफ परिवार के साथ गली नंबर-20, न्यू मुस्तफाबाद में रहता था। कैफ के पिता मोहम्मद निजाम का पेंट का काम है। कैफ घर पर ही स्क्रैप क...