लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनगंज की इंद्रपाल सिंह कॉलोनी से पशु क्रूरता की एक बेहद भयावह घटना सामने आई है। जहां 12 से 16 वर्ष के नाबालिग बच्चों द्वारा एक मासूम पिल्ले को पहले तो बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतारा गया और बाद में उसका रस्सी से गला घोंट दिया। शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। मामले को गंभीरता से लेते हुए, आसरा द हेल्पिंग हैंड की चारु, फैरी टेल्स मासूम फाउंडेशन की नेहा, एवं पशु प्रेमी अनु बोस द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी में लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया। सभी ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग की गई है। घटना से कॉलोनी में नाबालिग आरोपियों के खिलाफ आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...