मिर्जापुर, मार्च 2 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में सरकारी देसी शराब व बीयर की दुकान पर सेल्समैन की ओर से नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नाबालिगों को शराब बेची जा रही है, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल्वीडियो में शराब की दुकान पर अन्य लोगों के साथ दो तीन नाबालिग शराब लेने के लिए खड़े हैं। दुकान के अंदर मौजूद सेल्समैन की ओर से नाबालिगों को शराब दी जा रही है। पहाड़ के ऊपर बसे भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बहुतायत संख्या में कोल आदिवासी लोग निवास करते हैं। बिना रोक-टोक के कम उम्र में नाबालिगों को शराब बेचना गैर कानूनी है, लेकिन दुकानदार की ओर से मनमानी तरीके से नियमों को ताख पर रखते हुए खुलेआम नाबालिगों को शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे कम उम्र के बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वायरल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.