नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता के पिता ने चकमेहसी थाने में बुधवार को आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनका परिवार बच्चों के पढ़ाई के लिए पूसा थाना क्षेत्र में रहते हैं। इसी क्रम में एक पड़ोसी युवक ने उसके नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और हथियार के बल पर परिवार को नहीं बताने की धमकी देकर लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने का आरोप लगाते हुए आरोपी और उसके पिता पर किशोरी पर दबाव बनाकर जबरन युवक के एक मित्र सैदपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में गर्भपात कराया गया। आवेदन में यह भी बताया गया है कि गर्भपात के बाद पीड़िता की हालत काफी नाजुक है और उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.