साहिबगंज, अप्रैल 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी नाबालिक बहन के अपहरण के मामले में राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 16 अप्रैल को दोपहर 2:00 उसकी बहन घर से दवा लाने के लिए निकली थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में पता चला कि संजीव अपने घर में उसकी बहन को शादी करने के लिए डरा धमका कर छिपा कर रखा है । जब मैं उसके घर पहुंचा तो उसके पिता व भाई ने उसे गाली गलौज देकर भगा दिया। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- दो बच्चों के पिता पर नाबालिग से शादी रचाने के आरोप में मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.