एटा, दिसम्बर 15 -- बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को थाना पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की का विवाह रुकवाया। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और बाल विवाह को समय रहते रुकवा दिया। घरवालों से जानकारी ली है। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर जागृति चतुर्वेदी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत मिली थी। नाबालिक लड़की का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा, केस वर्कर सूर्य प्रताप सिंह, अलीगंज पुलिस की टीम एक गांव में पहुंची। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर लड़की की उम्र की जांच की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष है जो कानूनन विवाह योग्य नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.