रुडकी, फरवरी 26 -- क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 24 फरवरी को उसकी बेटी घर पर मौजूद थी। आरोप है कि इस बीच गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर किशोरी ने घर पर आकर कीटनाशक खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...