शामली, फरवरी 28 -- पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपिन निवासी ग्राम नाला में रूप में हुई है। गांव के एक व्यक्ति ने बेटी के साथ दुराचार व मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपिन ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.