फतेहपुर, जून 3 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्र चार दिन पूर्व शाम को बहाना बनाकर चली गई थी। जिसके बाद गांव व आसपास खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। आरोप लगाया कि पड़ोसी का भांजा बकेवर से आया था। जिसके द्वारा पुत्री को ले जाने की शंका जाहिर की है। इसके पूर्व भी फोन से बातचीत होती रही है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...