रुडकी, मई 28 -- लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार को परिजनों की तहरीर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रायसी चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि विगत 26 मई को दिन में सुबह लगभग 11 बजे उसकी नाबालिक बेटी घर से पड़ोस में जाने के लिए कह कर गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी आस पड़ोस में भी काफी तलाश की। यह भी पढ़ें- अस्पताल जाने को निकली युवती लापता, मां ने दी तहरीर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...