चम्पावत, मई 9 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत के भैरवा तिराहा निवासी हिमांशु सेलिया का चयन नाबार्ड में ग्रेड ए ऑफिसर पद पर हुआ है। हिमांशु के पिता हीरा बल्लभ सेलिया व्यापारी और मां जानकी सेलिया गृहणी हैं। वर्तमान में वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई में सीनियर मैनेजर आईटी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पांचवीं तक की शिक्षा एबीसी आल्मा मैटर चम्पावत से हासिल की। छठी से 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय चम्पावत से पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...