दुमका, अगस्त 24 -- नाबार्ड के डीडीएम, दुमका एवं विकास भारती के संयुक्त तत्वावधान में संचालित वाडी परियोजना के तहत सोमवार को दुमका एवं जामा प्रखंड के विभिन्न गांवों में निगरानी भ्रमण किया गया। इस दौरान डीडीएम, परियोजना समन्वयक इशा तिवारी एवं फील्ड स्टाफ ने सिरसा, शहरी, घोड़ीबाद एवं धामना गांवों का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। टीम ने वाडी परियोजना से जुड़े किसानों से बातचीत कर वाडी की वर्तमान स्थिति, पौधों के विकास एवं रख-रखाव की जानकारी ली। साथ ही किसानों के वाडी पैच का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। डीडीएम ने किसानों से वाडी के महत्व, आयवर्धन, पोषण सुरक्षा एवं सतत आजीविका में इसकी भूमिका को लेकर चर्चा की। इस दौरान किसानों को वाडी के बेहतर रख-रखाव एवं पौधों की नियमित देखभाल के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। डीडीएम ने परियो...