नाबार्ड के डीडीएम ने डीएम को सौंपी कृषि ऋण विश्लेषण रिपोर्ट
पीलीभीत, जुलाई 21 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट कार्यालय में नाबार्ड के डीडीएम सीपी त्रिवेदी ने कृषि मंत्री द्वारा नाबार्ड के स्थापना दिवस पर जारी की गई कृषि ऋण जनपद स्तरीय विश्लेषण रिपोर्ट को डीएम को सौंपी। बैठक के दौरान रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों और जनपद से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। डीडीएम ने अवगत कराया कि कृषि ऋण प्रवाह एवं कृषि विकास के दृष्टिकोण से बिलसंडा और ललौरीखेड़ा विकास खंडों में अपेक्षाकृत अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के लाभार्थियों एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लाभार्थियों के मध्य विद्यमान अंतर को दूर करते हुए जिले में केसीसी संतृप्ति सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, जिससे सभी पात्र किसानों को समयबद्ध रूप से संस्थागत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.