रांची, अप्रैल 1 -- झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (जेएससीबी) की बिष्टुपुर सहित विभिन्न शाखाओं के नवीनीकरण और उन्नयन कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता सामने आयी है। बिष्टुपुर शाखा की जांच में यह बात सामने आई है कि जुलाई 2025 में किए गए बड़े पैमाने पर नवीनीकरण कार्य में बैंक शाखा या प्रधान कार्यालय से कोई मंजूरी नहीं ली गई या कोई कार्य आदेश, प्रगति रिपोर्टिंग या निगरानी संबंधी दस्तावेज नहीं दिए गए। बैंक की स्वीकृति के बिना ही 10 जनवरी 2025 को बिष्टुपुर शाखा के लिए 624 लाख का कार्य आवंटित कर दिया। यह कार्यशैली बिना अनुमोदन, ऑडिट या निगरानी के बड़े पूंजीगत व्यय के निष्पादन की ओर इशारा करता है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा 31 मार्च 2025 तक किए गए ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर 29 दिसंबर से 17 जनवरी तक बैंक की कार्यशैली ...