गिरडीह, अप्रैल 10 -- गिरिडीह। नाबार्ड की सीजीएम दीपमाला घोष का गिरिडीह दौरा गुरुवार को हुआ। गिरिडीह दौरे पर दीपमाला ने आजीविका एवं सहकारी सशक्तिकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गांडेय, बिरनी एवं जमुआ प्रखंडों में संचालित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। गांडेय के महेशमुंडा में आयोजित एलईडीपी अंतर्गत कालीन बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में दीपमाला घोष ने भाग लिया। इस अवसर पर एचडीएफसी द्वारा चयनित प्रशिक्षुओं को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन के समन्वित मॉडल को अपनाने पर बल दिया। बिरनी एवं जमुआ प्रखंड के दौरे के क्रम में घोष ने पेशम एवं केंदुआ ग्राम पंचायतों में नाबार्ड समर्थित ग्रामीण हाट का निरीक्षण किया। उन्होंने हाट की संरचना एवं सामुदायिक ...