बांका, जून 30 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से मुक्ति निकेतन द्वारा संचालित लाह आधारित वाड़ी परियोजना का शुभारंभ सोमवार को चांदन प्रखंड के डुमरिया गांव में किया गया। परियोजना का उद्घाटन नाबार्ड, बिहार क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने वृक्षारोपण कर किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी गीत-नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रतिभा भास्कर विद्यालय के बच्चों ने कृषि आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिषेक आलोक, अधिकारी परमेश कुमार, मुक्ति निकेतन के सचिव चिरंजीव सिंह, सामुदायिक प्रतिनिधि बाल किशोर सोरेन, जोगेश्वर मरांडी, सौरभ अश्क सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं 100 से अधिक किसान मौजूद थे।

परियोजना का उद्देश्य मुख्य म...