पिथौरागढ़, जुलाई 12 -- प्रकाश, पिथौरागढ़। नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को कुमौड स्थित आरसेटी में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में नाबार्ड की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुकरेती ने कहा कि नाबार्ड और ग्रामीण बैंकों के समन्वय से बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...