रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय ने पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत में कृषि और ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। नाबार्ड ने एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में ग्रामीण व्यवसाय इनक्यूबेशन केंद्र की स्थापना के लिए अनुदान सहायता प्रदान की है। इस संबंध में शुक्रवार को दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके साथ ही इस केंद्र का औपचारिक संचालन शुरू हो गया। यह केंद्र एक्सएलआरआई के 'सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप' के तहत स्थापित किया गया है। नाबार्ड इस केंद्र की स्थापना और संचालन लागत का वहन आगामी पांच वर्षों तक करेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से उभरने वाले नवाचार-आधारित उद्यमों को उचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.