गंगापार, जून 25 -- सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर भगाने का आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।बालिका के पिता ने पुलिस को बताया कि हम लोग कही गए हुए थे। मेरी पुत्री घर में अकेली थी। इसी दौरान चक सुल्तान उर्फ नेवादा गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र तिसाती मेरे घर आया और मेरी पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने की नियत से प्रयागराज जंक्शन ले गया। जब पीड़िता को इस बात का पता चला तो वह किसी तरह से अपने चचेरे भाई को फोन करके बुलाया और वापस घर चली आई। उक्त घटना को पीड़िता के पिता ने अजीत के घर वालों से उलाहना देने गए तो गलती मानने के बजाय पीड़िता के माता पिता से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...