देवरिया, जून 2 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिपरहिया गांव में सोमवार को नाबदान का पानी बहाने और भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिपरहिया गांव निवासी रमावती देवी पत्नी स्वर्गीय रामईश्वर गोंड का आरोप है कि सोमवार को उनके पट्टीदारों ने नाबदान का पानी रोक दिया। पानी का रास्ता खोलने और भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद पट्टीदारों ने गाली-गलौज करते हुए उनके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के अलगू गोंड का आरोप है कि उनके पट्टीदार खेत की ओर नाबदान का पानी बहा रहे थे। विरोध करने पर भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हुई और उनके साथ तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...