बोकारो, जून 17 -- नाप तौल विभाग तेनुघाट के द्वारा गांधीनगर ओपी क्षेत्र के जरीडीह बाजार में छापामारी के दौरान तय मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। कई जगहों पर बिना लाइसेंस के दुकानदार दुकानों को संचालित कर रहे थे वैसे दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। विधिक माप विज्ञान विभाग तेनुघाट के निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि औचक छापामारी के दौरान कई व्यापारी बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करते हुए पाए गए हैं। पूरे नोटिस के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर कार्यालय पहुंचकर सरकारी शुल्क जमा करते हुए लाइसेंस लेने का काम करें। यह भी पढ़ें- फुसरो के व्यवसायियों के लिए माप-तौल शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...