औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 24 कैप्शन:- गोह अंचल कार्यालय में रिपोर्ट के लिए पहुंचे परिजन। गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव निवासी दिलरंजन सिंह जमीन की नापी रिपोर्ट के लिए भटक रहे हैं। बुधवार को वे अपने परिजनों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन कर्मियों ने रिपोर्ट तैयार नहीं होने का कारण बताकर लौटा दिया। उन्होंने बताया कि वे 6 अप्रैल को अपने पैतृक गांव दरधा आए थे, जहां बड़े भाई से विवाद के कारण उन्हें घर से बेदखल होना पड़ा और पूरा परिवार दूसरे के घरों में शरण लिए हुए है। 11 अप्रैल को मारपीट की घटना भी हुई थी। इसके बाद अंचल अमीन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 13 अप्रैल को मकान की जमीन की नापी कराई थी। अधिकारियों ने बुधवार को रिपोर्ट देने की बात कही थी, लेकिन तय समय पर रिपोर्ट नहीं देकर टाल दिया गया।

हिंदी हि...