सहारनपुर, मार्च 17 -- नानौता नगर में वीसीबी मशीन में चूहे के घुस जाने से उत्पन्न फॉल्ट ने पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। जिसके चलते करीब 24 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली गुल होने से जहां पानी का संकट गहराया।सोमवार सुबह करीब 10 बजे भारी अड्डा फीडर की सप्लाई अचानक बंद हो गई। जबकि शाम करीब 5 बजे संजय चौक फीडर भी फेल हो गया। लगातार बिजली बाधित रहने से नगरवासियों में हड़कंप मच गया। घरों में लगे इन्वर्टर भी देर रात तक जवाब दे गए, जिससे हालात और खराब हो गए। ऊर्जा निगम की टीम ने पूरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट की तलाश की। मंगलवार को रामपुर मनिहारान से आई टेस्टिंग टीम ने एक्सईएन के नेतृत्व में जांच पड़ताल की, जिसके बाद वीसीबी मशीन में चूहे के घुसने से फॉल्ट होने का खुलासा हुआ। उपखंड केंद्र पर तैनात...