सहारनपुर, जनवरी 13 -- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई किसान सेवक इंटर कॉलेज नानौता के तत्वावधान में मित्रगढ़ में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति, स्वच्छता, नशा मुक्ति व सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रेरणादायक गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत किए गए। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में अनुशासन, सेवा भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। एनएसएस से जुड़े छात्र समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.