सहारनपुर, अप्रैल 2 -- नानौता नगर पंचायत के नामित सभासदों को चेयरपर्सन रूमाना खान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सरकार द्वारा मनोनीत किए गए सभासद प्रेमपाल शर्मा, अंकुर जैन, तथा नक्कल सैनी को चेयरपर्सन रुमाना खान द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि अब नगर पंचायत में सभासद की संख्या 16 हो गई है। नवनियुक्त सभासद गण को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा और संगठन को मजबूत करना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। भाजपा विधायक चौधरी कीरत सिंह ने नवनियुक्त सभासद गणों को बधाई देते हुए कहा कि वें अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा कंधे से कंधा मिलाकर नगर का विकास करने का काम करें।समारोह मे अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.