सहारनपुर, सितम्बर 22 -- नानौता। नगर की होनहार बेटी फरहा नाज मंसूरी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर नानौता का नाम रोशन किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के दीक्षांत समारोह में उन्हें डाक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। संस्थान के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने उन्हें डिग्री एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नगर के मोहल्ला चाहमंजली कोट निवासी हाजी मोहम्मद शमीम की पुत्री फरहा नाज ने नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नानौता के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीटेक तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र से एमटेक किया और आईआईटी रुड़की से नैनोटेक्नोलॉजी विषय में पीएचडी की है। समारोह में मुख्य अतिथि हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले सहित उनके शोध पर्यवेक्षक प्रो. म...