सहारनपुर, मार्च 5 -- नानौता। नानौता नगर सहित देहात क्षेत्र में लोगों ने होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। होली के मौके पर लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ होली खेलती नजर आईं। वहीं बच्चों ने पिचकारियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से एक-दूसरे को रंगकर खूब मस्ती की। कई स्थानों पर बच्चों ने रंगों से भरी बाल्टियां एक-दूसरे पर उंडेलकर आनंद उठाया। होली के त्योहार को देखते हुए नगर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात ...