पीलीभीत, जुलाई 27 -- पीलीभीत। नानू समाजोत्थान समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया। आवास विकास कॉलोनी स्थित समिति कार्यालय पर 27वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नानू फौजी ने कहा कि वर्ष 1999 में कुछ आतंकी नापाक इरादों से हमारी नियंत्रण रेखा पार कर भारत में घुस आए थे। जैसी ही हमारी सरकार को घुसपैट का पता चला तो मिशन आपरेशन विजय की घोषणा की। भारतीय फौज उन पर टूट पड़ी। तिरंगे की आन वान और शान के खातिर पराक्रम दिखा तो दुश्मन दो माह में ही पीछे हट गए। यह भी पढ़ें- कारगिल दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा कारगिल विजय दिवस पर नानू फौजी ने क्षेत्राधिकारी यातायात आकृति पटेल को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उपहार स्वरूप भेंट किया। इसके अलावा यातायात पुलिस के जवानों...