पीलीभीत, मार्च 24 -- पूरनपुर। बेटी की ससुराल में कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी धेवती के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर की कलावती पत्नी सोवरन सिंह अपनी बेटी मैनश्री के साथ उसकर ससुराल अजीतपुर बिल्हा में रहती हैं। पांच मार्च को मैनश्री की ननद के बेटे राजेश ने गाली गलौज करते हुए कलावती और उनकी धेवती अमित कुमार के साथ मारपीट की। इसके बाद 18 मार्च को राजेश के भाई राजकुमार, शिकुमार पुत्र छोटेलाल और राजकुमार की बहन पिंकी ने लात घूंसे से कफर पिटाई लगाई जिससे वह घायल हो गईं। शिकायत पर पुलिस ने राजेश, राजकुमार, शिवकुमार और पिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...