बस्ती, मई 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के मेढ़ाए में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। छावनी थानाक्षेत्र के देवकली रानी निवासी रमेश वर्मा ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह गत आठ मई को नानी के घर से लौट रहा था, तभी विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रास्ते में रोक लिया। अपशब्द कहते हुए मारपीटा और जान से मारने की धमकी दी। यह देख उनकी बहन कंचन बीच-बचाव करने आई तो उसे भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेढ़ाये थाना परसरामपुर निवासी अरविन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारापीटा, पांच पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...