नानी के घर से निकली नाबालिग लापता
काशीपुर, अगस्त 5 -- काशीपुर। नानी के घर से अपने घर के लिए निकली 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के जसपुर खुर्द निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री तीन अगस्त की सुबह करीब 7 बजे अपनी नानी के घर खड़कपुर देवीपुरा से घर के लिए निकली थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। उन्होंने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। बताया गया कि किशोरी के पास उसकी मां का मोबाइल फोन भी है, जो लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.