उरई, दिसम्बर 18 -- उरई। शहर के मोहल्ला उमरारखेड़ा में नानी के घर मां के साथ रह रहे इंटर के छात्र ने बुधवार शाम को अपने घर के बंद कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त नानी और मां बाजार गई हुई थी। वापस लौटने पर काफी देर बाद भी जब छात्र कमरे से बाहर ना आया तब उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। जहां खिड़की से झांकने पर छात्र का शव दुपट्टे से लटका मिलने पर उनके होश उड़ गए। छात्र दोपहर में मैथ का पेपर देकर घर लौटा था और कमरे में सोने के लिए चला गया था। फिलहाल परिजन खुदकुशी की वजह के बारे में कुछ नहीं बता पाए हैं। कानपुर नगर के कैनाल रोड निवासी प्रमोद धानुकर का पुत्र 18 वर्षीय अग्रिम धानुकर उरई के मोहल्ला उमरारखेड़ा में अपनी नानी ऊषा रानी के यहां मां प्रीती धानुकर के साथ रहता था। वह सरस्वती विद्...