मुजफ्फरपुर, मई 17 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी का 16 मई को अपहरण कर लिया गया। किशोरी के पिता कांटी थाना क्षेत्र के निवासी ने ससुराल के एक युवक पर केस दर्ज कराया है। किशोरी के पिता ने बताया कि ससुराल में शादी समारोह था, जिसमें पुत्री गई थी, जहां से आरोपित ने बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- मेला देखकर घर लौट रही युवती को किया अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...