हाथरस, अप्रैल 16 -- सहपऊ। गांव कोंकना कलां निवासी वर्षा पुत्री कालीचरण ने कोतवाली में ​शिकायत की है। उसने लिखा है कि उसके पिता के तीन पुत्री हैं । उन्होंने तीनों की शादी कर दी है। कोई पुत्र नहीं होने के कारण वह पिता की देखभाल करने के लिए गांव में ही रहती है। मंगलवार रात को उसकी बहिन के लड़के ने ,जो कोंकना में ही रहता है उसके पिता के साथ मारपीट की । मारपीट में उनको काफी चोट लगी है। जलेसर रोड मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया हैऔर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...