रामपुर, जनवरी 3 -- डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों की रोकथाम और लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से पुलिस साढ़े पांच मिनट की जागरूकता फिल्म सोशल मीडिया के जरिये दिखा रही है। फिल्म डिजिटल अरेस्ट में अभिनेता नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मुख्यालय से वीडियो को जारी किया गया था। जिसमें इस फिल्म को सोशल मीडिया के जरिये आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही थी। कहा कि साइबर अपराध आज के समय में एक गंभीर और जघन्य अपराध बनता जा रहा है। अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को वीडियो कॉल, फर्जी नोटिस और गिरफ्तारी की धमकी देकर मानसिक रूप से डराया जाता है, ताकि वे जल्दबाजी में रुपये ट्रांसफर कर दें। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ऐसे अपराधों की रो...