जौनपुर, मई 19 -- जौनपुर, संवाददाता। सिने स्टार और सांसद राज बब्बर की बेटी बॉलीवुड और रंगमंच की चर्चित हस्ती जूही बब्बर अपने नाना-नानी के जीवन संघर्ष पर आधारित एकल नाटक का मंचन बुधवार को कलेक्ट्रे्ट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में करेंगी। मंगलवार को जिला पंचायत के अतिथि गृह में प्रेसवार्ता करते उन्होंने कहा कि अपने ननिहाल की मिट्टी से जुड़ी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना उनका प्रयास है। इस नाटक में खास यह है कि इसके सभी पात्रों को स्वयं जूही बब्बर मंच पर जीवंत करेंगी। अभिनेत्री जूही बब्बर ने कहा कि जौनपुर की धरती उनकी भावनाओं और पारिवारिक विरासत से जुड़ी है। उनके नाना सज्जाद जहीर खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर गांव के निवासी थे। वे प्रख्यात साहित्यकार, प्रगतिशील विचारक और शिक्षा के बड़े पैरोकार थे। उन्होंने साहित्य और शिक्षा को समाज परिवर्तन ...