रांची, अप्रैल 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर रामदगा मवि के समीप शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेंती निवासी महेंद्र मुंडा के 16 वर्षीय पुत्र विकास मुंडा के रूप में हुई है। घायलों में बेंती का ही एक अन्य किशोर महेंद्र मुंडा और रामदगा निवासी 62 वर्षीय पंथू मुंडा शामिल हैं। पंथू मुंडा मृतक विकास के नाना बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विकास और महेंद्र एक ही बाइक पर सवार होकर गेतलसूद से गोंदलीपोखर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामदगा के पास गली से उनके नाना पंथू मुंडा अपनी बाइक लेकर मुख्य सड़क पर निकल रहे थे। मुख्य सड़क पर आते ही दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बाइक सवार दोनों किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.