गंगापार, मार्च 16 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दरवाजे पर खेल रही नाना के यहां आई मासूम बेटी को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। बाइक घटना स्थल पर ही छोड़ कर बाइक चालक फरार हो गया।थाना क्षेत्र के भरुही भरारी गांव निवासी शिव सागर की छह वर्षीया बेटी आकृति थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव अपने नाना के यहां आई थी। सोमवार सायं लगभग पांच बजे वह नाना के घर के सामने बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय एक अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। परिजन घायल बेटी सहित मांडा थाने आए और थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल बेटी को इलाज के लिए सीएचसी मांडा भेजा गया। घटना के बाद बाइक चालक घटना स्थल पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...