एटा, अप्रैल 28 -- नाना के घर रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों के अनुसार पत्नी से विवाद चल रहा था। कई माह से मायके में रह रही है। थाना जैथरा के गांव सिराऊ निवासी विनीत (28) पुत्र रामकिशोर कुछ समय से नाना के घर कोतवाली नगर के मोहल्ला एमपीनगर में रहने लगे थे। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा है और ढाई माह से अलग मायके में दिल्ली में रह रही है। सोमवार रात को विनीत घर पर पहुंचे और कमरे में चले गए। देररात करीब 11 बजे नाना लघुशंका के लिए उठे। उन्होंने विनीत का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए और सांस होने की आशंका पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के पास डेढ़ साल का बेटा है। कोतवाली नगर पुलिस का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.