उन्नाव, मार्च 22 -- बांगरमऊ। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित नानामऊ गंगा पुल पर रविवार सुबह गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...