सीतामढ़ी, मई 18 -- ​सीतामढ़ी/नानपुर। जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पुपरी-रुन्नीसैदपुर एसएच से बतरा जाने वाली सड़क के पास पूर्व मुखिया के भतीजा सह सीएसपी संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही संचालक का बैग लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी त्रिवेणी राय के पुत्र सुंदर कुमार के रूप में की गई है। वहीं इस वारदात से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नानपुर थानेदार समेत बड़ी संख्या में पुलिस मोके पर पहुंचकर आक्रोशितों को शांत कराने की कोशिश कर रही है। परिजनों के अनुसार देर शाम सुंदर सीएसपी केंद्र से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक के सीने व पेट में दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा। इसी दौरान बदमाश उसका बैग...