नानपारा स्टैंड के पास खड़ी बस बनी अचानक आग का गोला
बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे पर दो कार की भीषण भिड़ंत में एक कार में लगी आग की तपिश थमी भी नही थी कि शहर के नानपारा बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर में खाली खड़ी प्राईवेट बस आग का गोला बन गई। जिसके चलते बस स्टैंड पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक बस जलकर नष्ट हो गई। बस में आग लगने से अन्य बसों का संचालन प्रभावित हुआ। आग बुझाए जाने के बाद बसों का संचालन शुरू हो सका। रामगांव थाने के शहर के झिंगहा घाट स्थित बहराइच नानपारा रूपईडीहा संयुक्त मार्ग बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर तीन बजे हालात सामान्य थे। यह भी पढ़ें- कार बनी आग का गोला,नौ जख्मी,मदरसे के शिक्षकों ने बचाया विभिन्न मार्गो पर चलने वाली बसे आ जा रही थी। बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.