बहराइच, अगस्त 6 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय रेलमंत्री ने मैलानी-नानपारा मीटर गेज रेलखंड के विकल्प में नई बड़ी लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर बनाने का सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है। रेलमंत्री का यह कदम न केवल बेहतर रेल कनेक्विटी के लिए सुगम होगा बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। लोकसभा में केंद्रीय रेलमंत्री ने कहा कि मैलानी और नानपारा अभी मीटर गेज लाइन से जुड़े हैं। यह 128 किलोमीटर लंबा रूट ज्यादातर वन्यजीव क्षेत्र से गुजरता है। इसी वजह से इसका आमान परिवर्तन संभव नहीं हो पा रहा था। वन और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नया रूट तय किया है।इसके तहत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और नानपारा-रायबोझा के 13 किलोमीटर खंड को छोड़कर मैलानी-भीरा खीरी का 16 किलोमीटर आमान परिवर्तन और भीरा...